Haryana: हरियाणा में इन IAS अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें पूरी लिस्ट

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नए साल पर 34 IAS अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 1996 Batch के वरिष्ठ IAS अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-17) में पदोन्नत किया गया है। श्रा अपने वर्तमान पदभार एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

2001 Batch के चार IAS अधिकारियों को हायर एडमिनिस्टेªटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी कुमार शामिल हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफार्मा प्रमोशन दी गई है।

Bank School Holidays January 2026
Bank School Holidays: जनवरी 2026 में बैंक-स्कूल कितने दिन रहेंगे बंद, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इसी तरह 2010 Batch के पांच IAS अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेंद्र कुमार और हेमा शर्मा शामिल हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते डॉ. गरिमा मित्तल को परफार्मा प्रमोशन दी गई है।

साथ ही 2013 Batch के आठ IAS अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नत किया गया है। इनमें पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, संगीता तेतरवाल, मनदीप कौर, प्रतिमा चौधरी और वीरेंद्र कुमार दहिया शामिल हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते निशांत कुमार यादव को परफार्मा प्रमोशन दी गई है।

Haryana Govt Holidays List 2026
Haryana Govt Holidays List 2026: हरियाणा में इस साल होगी बंपर सरकारी छुट्टियां, देखें पूरा कैलेंडर

2017 Batch के नौ IAS अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्टेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। इनमें विश्राम कुमार मीणा, स्वप्निल रविंद्र पाटिल, साहिल गुप्ता, डॉ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं।

2022 Batch के सात IAS अधिकारियों अंकित कुमार चैकसे, अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, ज्योति, डा राहुल, शाश्वत सांगवान तथा उत्सव आनंद को सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स के लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है।

Leave a Comment